Friday, June 24, 2011

हमको उज्जवल कर दो भगवान.


हमको उज्जवल कर दो भगवान..
कुछ ऐसा वर दो भगवान..
अज्ञान रहे ना कुछ भी बाकी..
हृदय रहे हमेशा साफ..
राग  द्धेश से  खुद को बचाए..
सदा रखे हम मंन को साफ..
कुछ ऐसा कर दो भगवान..
हमको  उज्जवल कर दो भगवान
ज्ञान शिला पे मंन को पट्को.
भीतर से फिर मैल निकालो..
प्रेम रूपी नील है डालो..
जो आए हम मे निखार..
जाए जब दुनिया के आगे 
लोग कहे परमात्मा का श्रंगार
कुछ..ऐसा कर दो भगवान
पाँच विकार  हमसे भागे..
कार्मेन्द्रिया तुम मे ही लागे..
 ज्ञानेन्द्रिया भी हम मे जागे..
मॅन की हो हम से ही हार..
लगे सारी दुनिया परिवार..
कुछ ऐसा कर दो भगवान..
हमको उज्जवल कर दो भगवान


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home